Monday, May 9, 2011

'अफीम"



खुद को खत्म करना
कोई मुश्किल काम नहीं
बुजदिलों का काम है ऐसी खुदकुशी
इसमें वह मजा भी कहाँ?
चंद लम्हों में ही काम तमाम
आत्मा जब छोड़ देगी शरीर
फिर बचेगा ही क्या?
तो भला इस मौत में
वह रस रहा ही कहाँ?
जिंदगी से खुशियाँ चाहने वाले
ढूँढ ही लेते हैं रोज मौत के तरीके
मैंने भी अपने लिए
की है तिल-तिल मौत मुकर्रर
पल-पल दरकता हूँ
अब मैं रोज मरता हूँ
बदहवासी, उद्वेलन, विचलन
हताशा, निराशा, गम
वहम, नशा, दर्द
पागलपन और दीवानापन
इस मौत में रचे-बसे हैं
इस खुदकुशी का एक नाम भी है
जिसे दुनियादार 'प्यार" कहते हैं
और मैं कहता हूँ इसे 'अफीम"


 

Saturday, May 7, 2011

मेरी भगवान!



शून्य, बस शून्य
सन्नााटा, घुप अंध्ोरा
चारों ओर समुद्र
इन सबमें डूबा मैं
फिर भी पल रहा था
तेजी से बढ़ रहा था
क्यों, कैसे
चमत्कार ही तो था
बस एक डोर के सहारे
जो शायद जुड़ी थी मेरे पेट से
और एक सिरा कहाँ था
मैंने टटोला भी
आँखें फाड़-फाड़
देखने की कोशिश भी की
अंध्ारे में कुछ नजर न आया
वह डोर मुझे सिंचती रही
बड़ा और बड़ा करती रही
नौ माह, हाँ नौ माह
मैं लिपटा रहा उस डोर से
मैं जान गया था
यही मुझे सिंच रही है अपने खून से
फिर मैंने यह भी जाना
यही है मेरी भगवान
अंध्ोरी खोह से जब मैं
बाहर आया, डरा हुआ था
खूब रोया-चिल्लाया भी
तब मैंने पहली बार देखा
मेरी डोर का रूप
कितनी खुबसूरत, सलोनी
उसने झट से मुझे सीने से चिपका लिया
मैं शांत, निश्चिंत, निडर हो
दुबक गया उसकी गोद
आज भी वही डोर मुझे सींच रही है।

 

Friday, May 6, 2011

कसौटी!



हर बार यूँ न परख मुझे
तूझे यह देखना होगा
जब खुद को मैं झोंकता हूँ
सूर्ख हो चुकी भट्टी में
हर बार पिघलता हूँ
फिर लावा बन निकलता हूँ
तेरी कसौटी की जो बूँदें
मेरे तन को छूती हैं
वे राहत तो देती हैं
पर मैं छूट जाता हूँ अगढ़ा
फिर से मुझे ढलना होता है
तेरी पसंद के आकार में
पर तू यह नहीं जानती
हर बार अंदर कुछ तो बदलता है
पगली, फिर क्यूँ यूँ परखती है मुझे?





 

Sunday, May 1, 2011

थाम ली जिंदगी !



जब मैंने उसे छूकर देखा
वह चौंक गई
उसे कुछ पराया सा स्पर्श लगा
झील सी आँखों को
उसने और गहरा, फैला दिया
कठोर चेहरा कर
फिर न छूने की मौन चेतावनी भी दी
इस बार मैंने उसे छूआ नहीं
बल्कि जकड़ लिया
वह छटपटाई, कसमसाई
और ध्ाकियाते हुए चली गई
शायद वह घबराई हुई थी
या फिर डरी हुई, या दोनों
मुझे अपने दुस्साहस पर
गुस्सा भी आया, शर्म भी
मैं मनाने, समझाने
पीछे-पीछे भागा
खुब चिल्लाया
दहाड़े मार रोया भी
मैं उसे समझाना चाहता था
ऐ जिंदगी...
मैं तुझे देखना, छूना चाहता हूँ
मौत आने तक तुझे ही
बस तुझे ही गले लगाना चाहता हूँ
पर हाथ से छूट चुकी थी वह
मैं बदहवास, पागलों सा
यहाँ-वहाँ दौड़ रहा था
तभी मेरी नींद उचट गई
...और मैंने खुद को
जिंदगी के आगोश में पाया
फिर मैंने जिंदगी को
बहुत मजबूती से जकड़ लिया!




 

Saturday, April 30, 2011

अक्स...



वो पूछते हैं, तुम कैसे हो
उन्हे कैसे बताएँ, हम हैं ही कहाँ?
क्या वो इतना भी नहीं जानते
जब से मिले हैं वो
मिटा चुके हैं अपना वजूद
उल्टे हम तो हर वक्त
उन्हीं में खोजते हैं खुद को
उनकी आँखों में खंगालते हैं
अपने अक्स को
उन पर छाता है जब बसंत
तो खिल जाते हैं
उनके पतझड़ में
हम ठूँठ नजर आते हैं
खुश चेहरे को देखते ही
हो जाते हैं तरबतर
और पलकों पर देख एक बूंद
हम आंसू बन जाते हैं
फिर भी तुम पूछना चाहते हो
कि हम कैसे हैं?
तो बस नजर भर तुम
देख लिया करो आईने को!





 

Friday, April 29, 2011

चेहरे



मैं जब मुड़कर देखता हूँ
कुछ पदचिन्ह नजर आते हैं
बड़े-बड़े और स्पष्ट
तो कुछ थोड़े पहचाने से
जब गौर करता हूँ इन पर
अनगिनत चेहरे तेजी से उभरते हैं
कुछ स्पष्ट तो कुछ ध्ाुंध्ाले से
दूर तलक जाता है यादों का कारवाँ
एक फिल्म सी चलने लगती है
खुशियाँ, हँसी, मजाक
झूठ, फरेब, नासमझी
नादानियाँ, बचपना
अल्हड़पन, दोस्ती
दुश्मनी सब-कुछ
कुछ मेरा तो कुछ उन चेहरों का
जब मैं वापस लौटता हूँ
यादों के सफर से
साथ में और अपने हाथ में
खींच लाया होता हूँ
कुछ प्यारे और मुस्कुराते चेहरे
अब भी मैं सफर पर हूँ
फिर छूटेंगे कुछ पदचिन्ह
और कुछ चेहरे होंगे मेरे साथ!




 

Monday, April 25, 2011

प्यार!




उसकी आँखों में
पलते थे खुबसूरत ख्वाब
जहाँ फूलों, बगीचों
पहाड़ों, झरनों
जंगल से बातें हुआ करती थी
उसके हाथों में
रहती थी एक किताब
जिसे पढ़कर मिला करता था
नए ख्वाबों के लिए जरूरी उर्वर
उसके घेरे में
बैठा करते थे कई दोस्त
जहाँ मस्ती, मौज
शैतानियों, चुहल
गपशप में बीता करता था सारा दिन
उसके कानों में
हरदम घुला रहता था मध्ाुर संगीत
जिसे सुन बादल
हवा, चाँद, तारे
सूरज सबको
दामन में समेट लिया करती थी
कितनी खुश थी वह
...पर इन दिनों
छूट गई हैं किताबें
वे ख्वाब, दोस्त
और संगीत
सुना है वह 'प्यार" में है
अब करती रहती है
बस, खुद से ही बातें