Saturday, May 28, 2011

तू जोड़ ले मुझे!





जिंदगी के फैसले यूँ नहीं होते
सब तेरा ही तेरा
कुछ मेरा भी तो जोड़ इसमें
फासले और बढ़ेंगे
ये तू क्यूँ नहीं समझती
कुछ कदम तू भी तो जोड़ इसमें
हर बार 'मैं" में रहती
फिर खुद से ही लड़ती
एक बार 'हम" भी तो जोड़ इसमें
चली जा रही है यूँ अकेली
कैसे सुलझेगी जीवन की ये पहेली
मेरे आहटों को भी तो जोड़ इसमें
आईना कहता है
ये चेहरा है बड़ा खुबसूरत
पर एक मुस्कान भी तो जोड़ इसमें
मुझे पता है, कसेली है ये जिंदगी
थोड़ा दूध्ा है, थोड़ा पानी
दो चम्मच 'प्यार" की चीनी तो डाल इसमें













Friday, May 27, 2011

उसका साथ!

गहरे, और गहरे
जा ध्ाँसा दिल की गहराईयों में
पता नहीं क्यूँ आज
सन्नााटा, अंध्ोरा था वहाँ
कहाँ गई वह चकाचौंध्ा
वह रोशनी, उजलापन?
यहाँ आया भी वर्षों बाद था
क्या कुछ नहीं बदला
सच, झूट में
प्यार, सुविध्ाा में
ईमान, फरेब में
खुबसूरती, दिलफरेबी में
साफगोई, चापलूसी में
स्वाभिमान, घमंड में
मेहनत, भ्रष्टाचार में
सदाचार, अनाचार में
फिर भी, फिर भी
उजाड़, विरान दिल में
दूर कुछ हल्की रोशनी नजर आई
मैं बदहवास हो दौड़ा उस ओर
देखा राख के ढेर में कोई
बैठी है चकमक पत्थर ले
सुलगाना चाहती है लौ
वह थक चुकी है
पर हारी नहीं
मुझे देख वह आ चिपटी
मेरी आँखों में झाँक बोली
चिंता ना कर- मैं हूँ ना साथ!








 

Monday, May 23, 2011

बासंती मुस्कुराहट!



सुना है
कभी वह मुस्कुराती भी थी
यह भी सुना है
वह बात बसंत की है
या उसकी मुस्कुराहट से ही
आती रही थी बासंती बहार
तब बोरा जाती थी प्रकृति
झूमने लगता था तन-मन
एक अजीब से खुमारी
बेकरारी के होते थे दिन
नई कोपलें शाखों पर
कुछ दिल से झाँकती थी
नशा... नशा... बस नशा...
अब, पता नहीं क्यूँ
गुम है कहीं
मुस्कुराहट, बसंत और मैं!





 

Saturday, May 21, 2011

तुझे मैं पी रहा हूँ!



जहर, नशा
सुरूर, मदहोशी
खुमारी, मर्ज
खुशबू, प्यास
तड़प, आदत
जुनून, पागलपन
उम्मीद, रोशनी
बेचैनी, बेकरारी
इंतजार, सफलता
विचार, ख्वाब

गीत, संगीत
कहानी, कविता
सब...सब...
जी रहा हूँ
हर दिन, हर पल
तुझे मैं पी रहा हूँ!

 

Friday, May 20, 2011

फिर क्यूँ...



आज शाम पता नहीं क्यूँ
उदासी ओड़े आई
शायद द्वंद था मन में
सूरज का साथ दूँ
या चाँद को थाम लूँ
कितना अजीब है
जानती है वह
फिर भी मानती नहीं
उसके बस में कुछ नहीं
कल फिर सूरज आएगा
जो शाम चाँदनी में घुल चुकी है
उसे वह छाँट कर
अपने में मिला ले जाएगा
खुद के तेज से वह
शाम तक 'शाम" को सताएगा
फिर ध्ाीरे-ध्ाीरे चाँद
उसे अपने आगोश में ले जाएगा
जब यह नियति है तो
फिर कैसा द्वंद?
दुख आएगा तो तपाएगा ही
सुख की ठंडक में छोड़ भी तो जाएगा!



 

ऐसी हो तुम!


चंचल पहाड़ी नदी
यहाँ-वहाँ बल खाती
मचलती, झूमती
निडर हो चोटी से कूदती
पत्थरों का सीना चिरती
उफनती, शोर मचाती
आवेग में आँखे तरेरती
बादलों को चूमती
बियाबान में भटकती
डालियों से झूमती
मुलायम घास में सरसराती
पर जब पहुँचती
बस्ती के बीच
चुप, शांत, गंभीर हो
बस निर्मल जल से
सूखे कंठ तर करती
हाँ, बिल्कुल
ऐसी ही हो 'तुम"!



 

Thursday, May 19, 2011

सामंती सोच!



वह उकड़ू बैठा
कुछ सोच रहा था
मैं जानता था
मनोदशा, स्थिति
छोटा बेटा रोजी की खातिर
जिगर से दूर है
मझला दिमागी हालत
तो बड़ा शराब में लाचार है
एक-एक कर बिक
गए सारे बर्तन
बीवी निकली है
एक वक्त के आटे की जुगाड़ में
भूखे पेट काम कर
शरीर छोड़ रहा साथ
पूरे गाँव में अब उसे
कोई नहीं देता उध्ाार
जैसे ही मैं पास गया
आहट पा उसकी तंद्रा टूटी
उसके हाड़ में थोड़ा करंट आया
झट हाथ जोड़ उसने
छोटे मालिक के समक्ष शीश नवाया
तब एक सामंती सोच ने
उसकी ओर 50 का नोट बढ़ाया
वह बख्शीश ले घर की ओर दौड़ा
इध्ार मैं शान से, अपने ही हाथों
कर रहा था अपनी मूर्ति स्थापित!