Wednesday, March 16, 2011

ऐसा क्यूँ?



कई  बार शरीर होता है
दिल नहीं होता
कई बार दिल होता है
शरीर नहीं होता
कई बार दिल और शरीर होता है
'वह" नहीं होता
समझ नहीं आता, ऐसा क्यूँ होता
बस मेरे पास ही 'वह" नहीं होता
जो सिर्फ और सिर्फ मेरा होता।



 

Monday, March 14, 2011

सबसे अच्छा दोस्त...

वो कहती-तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो
ऐसे दोस्त जो हरदम मेरे साथ हो
मैं तब महज मुस्कुरा देता
तुम्हारे साथ चाय मजा देती है
तुम न हो तो दुनिया बेमजा होती है
तुम्हारे साथ सफर सुहाना होता है
तुम न हो तो भी तुम्हारा जिक्र होता है
तुम से बहस न हो तो नींद नहीं आती है
तुम बिन पिक्चर की कहानी अध्ाूरी लगती है
तुम्हारे साथ शॉपिंग की बात ही और होती है
मैं यह सब सुनकर भी मुस्करा देता
दिल की बात बताने का हौंसला कहाँ से लाता?
एक दिन हिम्मत करके हिम्मत जुटाई
मेरा हाल-ए-दिल सुन वह महज मुस्कुराई
इसके बाद हमारी बात कभी न हो पाई!







 

मेरे लिए...

तुम मुस्कुराते हुए अच्छे लगते हो
मेरे लिए हर वक्त मुस्कुराया करो
मैं कुछ भी करूँ, कुछ भी कहूँ
मैं बुरा बोलूँ या अच्छा कहूँ
तुमसे हर वक्त तकरार करूँ
तुम मुँह फुलाये अच्छे नहीं लगते हो
मेरे लिए तुम मुझसे यूँ रूठा न करो
मेरी उलझनों को क्यूँ नहीं समझते
उन्हे बढ़ने के लिए क्यूँ छोड़ देते
तुम दूर-दूर अच्छे नहीं लगते हो
मेरे लिए तुम मुझसे ही उलझा करो
कौन नहीं चाहता तुम्हारे संग भटकना
हाथों में हाथ लिए यूँ देर तक घूमना
तुम अकेले-अकेले अच्छे नहीं लगते हो
मेरे लिए तुम मुझे भी संग ले लिया करो
देखो रोज सिमट रही है जिंदगी
तुम्हे पड़ेगी ये दूरी बहुत महंगी
तुम यूँ जाया होते अच्छे नहीं लगते हो
मेरे लिए जिंदगी में मुझे भी शामिल किया करो
मेरे लिए तुम हर वक्त मुस्कुराया करो।












 

अरमानों का कत्लेआम!

खुश थी इक माँ, बेटा आएगा
पति भी काम से जल्द लौटेगा
बेटी-दामाद से घर महकेगा
बहू ने कर ली है सारी तैयारी
रात भर से लगी है बेचारी
नाती-पोतों की भी रहेगी किलकारी
किसे पता था, कौन जानता
किसी देश में यूँ प्रलय आएगा
भावनाओं, तमन्नााओं और
अरमानों का यूँ कत्लेआम हो जाएगा
मैं इतना बड़ा तो नहीं कि
दूँ ईश्वर के निर्णय को चुनौती
पर हे ईश्वर! इतना बता दूँ कि
तेरी माँ भी फूट-फूट रोयी होगी।







 

Saturday, March 12, 2011

क्यूँ छिनी यूँ जिंदगानी?

अभी-अभी ही तो वह कली से फूल बनी थी
अभी-अभी ही तो बसंती बयार चली थी
अभी-अभी ही तो भवंरों की ध्ाुन सुनी थी
अभी-अभी ही तो प्रेम अगन जगी थी
हाय अचानक क्या हुआ
बाग का फूल किसने चुराया
कमरे में उसे किसने सजाया
अपनों से पराया किसने बनाया
क्यों दे रहे हो इसे ये खाद-पानी
उसकी तो बसंती बयार में ही है जिंदगानी
हाय अब यह क्या कर डाला
इस हालत में फूल तो मुरझाना ही था
पर तुझे माली को तो नहीं मार डालना था











 

अहसान...


आजकल हम पर वह 'अहसान" करना भूल गई
पहले कई गुजारिश के बाद मिल लिया करती थी
कभी-कभी मुस्कराहट के फूल बिखेर दिया करती थी
बीमार होने पर हमारी खबर भी लिया करती थी
हमारे प्यार की गहराई जानने की कोशिश भी किया करती थी
हमसे दिन को भी रात बुलवाया करती थी
तारिफ सुनना हो तो चाय पर भी बुला लिया करती थी
झूठा ही सही प्यार निभाने का वादा भी कर दिया करती थी
फिर ऐसा क्या हुआ कि जो वह करती थी, अब नहीं करती
पता चला है आजकल उस पर कोई 'अहसान" करना भूल गया!







 

Friday, March 11, 2011

तूफान...


एक दिन आया बहुत तेज तूफान
बारिश का भी था जोरदार उफान 
मैंने देखा था वह तूफानी बवंडर
हर ओर नजर आ रहा था तबाही का मंजर
शाखों की क्या बिसात, जब पेड़ छोड़ चुके थे जड़ें
तिनके के मानिंद उड़ रहे थे कई घरोंदे बड़े-बड़े
क्या इंसान और क्या जानवर
सब थे बिल्कुल लाचार
चारों और मचा था हाहाकार
ऐसे में कहीं एक बदहवास-सी कोई
लगता था जैसे बरसों से नहीं सोई
आँखों में ज्वाला लिए देने लगी तूफान को चुनौती
कभी छप्पर को संभालती, कभी चौके तक दौड़ जाती
तूफान भी अपनी जिद पर अड़ा
लेकिन मासूम का हौंसला भी बड़ा
दोनों झुकने को नहीं थे तैयार
मेरा बस चलता तो मैं रोक लेता वह बवंडर
पर क्या करूँ मैं भी था दिल के हाथों मजबूर
क्योंकि जो तूफान था वह उमड़ा था मेरे दिल में
और घुस जाना चाहता था उसके दिल में
मासूम के दिल में थे कई घरोंदें
आखिर वह कैसे यूँ पार होने देती सारी हदें
उसने तूफान को भी यह अहसास कराया
फिर क्या था दोनों ने मिलकर एक नया घरोंदा बनाया
पर यह क्या, अब एक नहीं दो-दो जगह तूफान आया।