
खिड़की के बाहर देखा तो पाया उदासी ओढ़े शाम खड़ी है। मुझे आश्चर्य हुआ! यह कैसे समझ जाती है कि मेरा दिल आज फोड़ा बना हुआ है। जब भी मैं पूरा दिल बनता हूँ, अक्सर शाम मेरे साथ आ चिपकती है। कभी-कभी मुझे उससे चिढ़-सी होने लगती है, जबकि हर बार वह मुझे अपने आगोश में ले समझाती ही है कि तू क्यूँ बेचैन हो जाता है? देख जब भी तू अकेला होता है, मैं हमेशा तेरे साथ खड़ी मिलती हूँ। तेरी डाँट भी सुनती हूँ, फिर भी ढीठ हो वह सब देखती हूँ, महसूसती हूँ। जो दर्द तू लादे-लादे घूमता फिरता है, उसे कुछ समय के लिए ही सही मैं अपने सिर भी तो लेती हूँ। यह मेरी मजबूरी है कि रात घिरते ही मुझे जाना होता है और वैसे भी तू अकेला मुझे मिलता भी तो कभी-कभी ही है। उसमें भी तू मुझे कहाँ याद करता है, जब भी मुझे लगता है ये बोझा किसी दिन तेरी जान न ले ले, मैं आ ध्ामकती हूँ। पर दिन-ब-दिन ये बोझा बढ़ता जा रहा है। तू क्यों करता है ऐसा?
वह मेरी तरफ कुछ देर देखती रही। शायद उसे जवाब का इंतजार था, लेकिन मेरे पास जवाब होता तो देता। मैं उसे नजरअंदाज कर आसमान की ओर देखने लगा।
थोड़ा रूककर वह अपना मूड बदलकर बोली-देख आज तो तेरी बेचैनी मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई और मैं अपने साथ अपनी दोस्त बदली को भी ले आई हूँ। शायद तेरा मन कुछ हल्का हो जाए।
मुझे अनमने ढंग से न चाहते हुए भी उसे देखना पड़ा। पास भी एक काली-चिट्टी बिखरे बालों वाली गंदी सी लड़की खड़ी नजर आई।
मैंने पूछा- अक्सर तू मुझसे बिना पूछे मेरे पास आ खड़ी होती है, इतना तो ठीक है। पर यह तो हद है कि अब मेरी तकलिफ की जग हँसाई कराने के लिए अपने साथ और लोगों को भी लेकर आने लगी है। क्यों करती है तू ऐसा?
मेरी बात सुन उसका चेहरा मुरझा गया। मुझे भी उसको यूँ झिड़क देना ठीक नहीं लगा, पर मैं उस वक्त भरा हुआ था... और वह लड़की तो अब भी गोल-गोल आँखों से मुझे घूरे जा रही थी। पता नहीं क्यों उसे देखते ही मेरे दिल में जो सहानुभूति जागी थी, गायब हो गई।
मैं गुस्से से बोला- यार प्लीज! अकेला छोड़ दो मुझे। मैंने बहुत बड़ी भूल की कि मैं खुद को ढूँढने यहाँ खिड़की तक चला आया। तूझे यह मुगालता क्यों है कि तू मेरी परेशानियों को बाँट कर कम करती है। माना कि तेरे आने से खालीपन कुछ कम होता है, पर मैंने तो कभी तूझे नहीं बुलाया। ना ही मैं किसी को यह इजाजत देता हूँ कि वह मेरी जिंदगी में ताक-झाँक करें और बाद में यह दावा करे कि मैं दर्द कम करने की दवा हूँ।
हालाँकि यह बात मैं गुस्से में कह तो गया पर क्या मैं नहीं जानता कि कितनी ही बार यूँ ही इस शाम के साथ पीठ सटाए में बैठा रहा हूँ। कई बार हम लंबी दूर हाथ पकड़े सैर पर निकले और मैं उसके सामने खुलता चला गया। वह मेरी हर बात तो जानती है। वह नहीं जानती कि मैं कितने समय से यूँ ही बेचैन हो भटक रहा हूँ? वह यह भी तो जानती है कि मेरी प्यास का मुझे ही तो पता नहीं है कि ये कभी पूरी होगी? कभी किस्मत मुझ पर मेहरबान होगी? क्या मेरी तकदीर में बेचैनी ही बदी है? सब...सब... उसे पता है। सारे प्रश्न तो वह जानती है। हाँ, जवाब... वह तो मैं खुद खोज रहा हूँ। भटकाव की वजह मैं खुद हूँ पर यह भटकाव क्यों? इसका जवाब हम दोनों ही खोज रहे हैं। पर हम दोनों ही तो जानते हैं- प्याज के छिलकों की तरह दिल की परतें निकालते जाओ तो अंत में हाथ कुछ नहीं लगता। सिवाय दर्द के...
दोनों जानते है वह नहीं आएगी। वह कहीं और है! ...लेकिन यह सिर्फ मैं जानता हूँ कि जब भी यह शाम मेरे पास आती है, यह उससे मिलकर आई होती है। मैंने शाम को कभी नहीं बताया कि जब भी तू आती है, मुझे अच्छा तो लगता है। दर्द कुछ कम तो होता है, पर जब तू लौटने लगती है तो तेरी शाल में जिससे तू मिलकर आई होती है वहाँ की उदासी की कुछ किरचे नजर आ जाती है।
मैंने जब उन्हे देखा तो वे दोनों मुझे घूर रही थी। मुझे लगा उन्हे बेहद बुरा लगा है। मैं खिड़की से हटने लगा तो शाम बोली शायद आज तू बात करने के मूड में नहीं है। कोई बात नहीं कल आकर तूझसे बात करती हूँ। रात घिरने को है, मुझे जाना है। जैसे ही वो पलटी फिर मुझे किरचें नजर आई, लेकिन इस बार मैंने ही नहीं उस काली बदली ने भी यह देख लिया।
वह शाम के साथ जाने को थी, लेकिन वह ठिठक गई और बोली तू जा। मुझे यहीं रूकना है। शाम गुस्से से भरी थी, वह पैर पटकते हुए जाने लगी। मैं और बदली उसे दूर तक देखते रहे। ध्ाीरे-ध्ाीरे वह रात में कहीं गुम हो गई। न जाने क्यों मुझे रुलाई फूट पड़ी। शायद हर बार मैं अकेला होता था, इसलिए दर्द को जज्ब कर लिया करता था। ...लेकिन मेरी यह चोरी पकड़ी गई थी।
मेरे आँसूओं को देख बदली से रहा नहीं गया। उसने मुझे जकड़ लिया। वह जान गई थी मेरे दर्द की किरचों को! मेरे आँसूओं से मैं कभी तरबतर नहीं हुआ या लोगों को नजर न आए जाए दर्द की लकीरें इसलिए मैं हमेशा बंध्ाा रहता था। पर आज मुझे जकड़े हुए वह बदली भी झरने लगी थी। मैं तरबतर था, दिल हल्का हुआ या भारी ही था पता नहीं। बस...हम दोनों झर रहे थे और एक दर्द की ध्ाार जमीं पर सरक रही थी।
इक सरसरी सी दौड़ती है
सारी इंद्रियाँ उस ओर
देखने लगती हैं
पूरा जिस्म सुनने लगता है
ध्ाक-ध्ाक की अद्भुत रिदम
आँखों में उतर आता है
पूरी बोतल का नशा
जुबाँ, बे-जुबाँ हो
चख लेना चाहती है स्वाद
रोम-रोम लेने लगता है साँस
मन भी चिपट जाता है उस ओर
दिमाग छोड़ देता है तब साथ
सिर्फ होती है जज्बातों की बात
इक प्यास व्याकुल हो
पी जाना चाहती है वह अहसास
बस, कुछ ऐसी ही है तेरी 'छूअन"
मेरी नींद
खुलने के बाद भी नहीं खुलती
हाँ, आँखें खुल जाती है
मेरा ईमान
पुतलियों में बसता है, पर रोशन नहीं
हाँ, वह बेईमान हो गया है
मेरा ध्ार्म
सोता है पर हड़बड़ा उठता है
हाँ, पर अध्ार्मी हो गया है
मेरा विवेक
आँखें मूँदे करता है सोने का ढोंग
हाँ, वह अविवेकी हो गया है
मेरी संवेदनाएँ
गहरी नींद होती है, जागती ही नहीं
हाँ, वे संवेदनशून्य हो गई हैं
मेरा जमीर
सोया रहता है पर जागता दिखता है
हाँ, वो मर गया है
और... मेरी अंतरआत्मा...
वो कभी नहीं सोती
न करती है ढोंग
न ही हड़बड़ाती है
वह सब-सब देख सकती है
पर अब वह गूंगी-बहरी है

आज सुबह बड़ी जल्दी आई या सारी रात करवटों में बीती, पता नहीं। ...पर हाँ यह रोज की खिली-खिली, मतवाली और शरारती सुबह तो नहीं थी। अजीब सी, जैसे सूरज को आज निकलने के लिए जबरदस्ती भेजा गया हो कि जाओ लोगों को जगाने का समय हो गया। सूरज उबासी लेता हुआ मुझे मिला। पक्षी भी बड़े अनमने ढंग से पंख पसारते मिले। उनकी आवाजों में रोज की ताजी चहचहाहट नहीं थी। वे भी बस फॉर्मलिटी कर रहे थे।
इतनी बेमजा और बुझी सुबह मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी। हॉकर भी उनिंदा सा अखबारों का पुलिंदा मेरे आंगन में फेंक चुका था। मैंने अनमने ढंग से उनको टटोला। आँखें फाड़-फाड़ कर इनमें ताजगी खंगालने की कोशिश की... पर यहाँ भी सब कुछ बासी-बासी, बुझा-बुझा।
पड़ोसियों के सुबह-सुबह खिले दिखने वाले चेहरे भी बेरौनक नजर आए। वे भी व्यस्त दिखे, जबकि हमारा दरवाजा खुलते ही उनकी आँखों की चमक देखते ही बनती रही है। एक-दूसरे को देख फिकी मुस्कान फेंक हम अपने-अपने काम में लग गए।
क्या हो गया है आज? खैर मैंने इंटरनेट पर अपनी पसंद के गाने लगाकर खुद में जोश भरने की कोशिश की। थोड़ी देर में गाने भी मुझे पकाने लगे। हद हो गई ये तो! क्या हो गया है मुझे और सारी कायनात को। कुछ भी आज साथ नहीं दे रहा। सभी नाराज, निराश और दुखी नजर आए। सोचा क्यों ना कार, बाइक ध्ाोकर कुछ देर समय बिताया जाए। बाल्टी उठाई और कपड़ा लेकर सफाई में जुटा ही था कि लगा जैसे ये भी नहाना नहीं चाहते। मैंने कहा- रहने दो यार, जब इनकी ही इच्छा नहीं है तो मुझे क्या!
9 जैसे-तैसे बजे, बाई आई तो उसने भी नजरों से घर को टटोला। जो हमेशा बक-बक कर दिमाग खा जाती है, आज कुछ नहीं बोली। झाड़ू, पोछा और बर्तन साफ कर वह यह जा-वह जा। अब चिढ़ सी हो गई इस सुबह से। गुस्से में घर का दरवाजा बंद किया और सोचा शायद ढंग से नींद नहीं आने के कारण ऐसा है। सो कूलर फिर से ऑन किया और आँखें मूँदे लेट गया। कब झपकी लगी पता नहीं... पर एक छूअन का अहसास हुआ। गोल चेहरा, गंजी खोपड़ी, शरारती आँखें, छोटे-छोटे हाथ-पैर, गोलू से गाल, खिली मुस्कुराहट! नजर आई मेरी बेटी... मेरी जान...!
आँखें खुलते ही मेरा चेहरा खिल गया। माँ के साथ मेरी बेटी दो-चार दिन मुझसे दूर क्या है, लगता है शरीर की ऊर्जा जैसे किसी ने सोख ली हो और पूरी दुनिया घोर निराशा में डूब गई हो।
शुक्रिया बेटी... मेरी जिंदगी में आने के लिए... मुझे इंतजार है!
जिंदगी के फैसले यूँ नहीं होते
सब तेरा ही तेरा
कुछ मेरा भी तो जोड़ इसमें
फासले और बढ़ेंगे
ये तू क्यूँ नहीं समझती
कुछ कदम तू भी तो जोड़ इसमें
हर बार 'मैं" में रहती
फिर खुद से ही लड़ती
एक बार 'हम" भी तो जोड़ इसमें
चली जा रही है यूँ अकेली
कैसे सुलझेगी जीवन की ये पहेली
मेरे आहटों को भी तो जोड़ इसमें
आईना कहता है
ये चेहरा है बड़ा खुबसूरत
पर एक मुस्कान भी तो जोड़ इसमें
मुझे पता है, कसेली है ये जिंदगी
थोड़ा दूध्ा है, थोड़ा पानी
दो चम्मच 'प्यार" की चीनी तो डाल इसमें
गहरे, और गहरे
जा ध्ाँसा दिल की गहराईयों में
पता नहीं क्यूँ आज
सन्नााटा, अंध्ोरा था वहाँ
कहाँ गई वह चकाचौंध्ा
वह रोशनी, उजलापन?
यहाँ आया भी वर्षों बाद था
क्या कुछ नहीं बदला
सच, झूट में
प्यार, सुविध्ाा में
ईमान, फरेब में
खुबसूरती, दिलफरेबी में
साफगोई, चापलूसी में
स्वाभिमान, घमंड में
मेहनत, भ्रष्टाचार में
सदाचार, अनाचार में
फिर भी, फिर भी
उजाड़, विरान दिल में
दूर कुछ हल्की रोशनी नजर आई
मैं बदहवास हो दौड़ा उस ओर
देखा राख के ढेर में कोई
बैठी है चकमक पत्थर ले
सुलगाना चाहती है लौ
वह थक चुकी है
पर हारी नहीं
मुझे देख वह आ चिपटी
मेरी आँखों में झाँक बोली
चिंता ना कर- मैं हूँ ना साथ!
सुना है
कभी वह मुस्कुराती भी थी
यह भी सुना है
वह बात बसंत की है
या उसकी मुस्कुराहट से ही
आती रही थी बासंती बहार
तब बोरा जाती थी प्रकृति
झूमने लगता था तन-मन
एक अजीब से खुमारी
बेकरारी के होते थे दिन
नई कोपलें शाखों पर
कुछ दिल से झाँकती थी
नशा... नशा... बस नशा...
अब, पता नहीं क्यूँ
गुम है कहीं
मुस्कुराहट, बसंत और मैं!