Tuesday, January 10, 2012
Wednesday, January 4, 2012
अ-देह!
अदेह जब देह बन जाए
तो जहाँ तू बुलाए
मैं पहुँच जाता हूँ
जब सुन रही होती है संगीत
मैं ही तो गुनगुना रहा होता हूँ
तेरी जुबाँ का स्वाद
मुझे भी लगता है नमकीन
कपड़ों की तरह
तू पहन लिया करती है मुझे
रजाई समझ
दुबक जाती है मुझमें
रोज सुबह प्याला समझ
तेरे अधर छूते हैं मुझको
तेरे अंदर जो धड़कता है
वह दिल भी तो हूँ मैं
तू माने ना माने लेकिन
तेरी हर चीज में समाया हूँ मैं
तूझमें हूँ मैं, मुझमें है तू
कितनी अच्छी है ना यह अ-देह
हर आकार, प्रकार, स्वरूप
धर सकती है और
जी जाती है जन्म-जन्मांतर
तो जहाँ तू बुलाए
मैं पहुँच जाता हूँ
जब सुन रही होती है संगीत
मैं ही तो गुनगुना रहा होता हूँ
तेरी जुबाँ का स्वाद
मुझे भी लगता है नमकीन
कपड़ों की तरह
तू पहन लिया करती है मुझे
रजाई समझ
दुबक जाती है मुझमें
रोज सुबह प्याला समझ
तेरे अधर छूते हैं मुझको
तेरे अंदर जो धड़कता है
वह दिल भी तो हूँ मैं
तू माने ना माने लेकिन
तेरी हर चीज में समाया हूँ मैं
तूझमें हूँ मैं, मुझमें है तू
कितनी अच्छी है ना यह अ-देह
हर आकार, प्रकार, स्वरूप
धर सकती है और
जी जाती है जन्म-जन्मांतर
Sunday, January 1, 2012
कैसे मिले मौका?
इस बेकराँ दिल को
कैसे चैन आए
तू ना होकर भी होती है
मैं होकर भी नहीं
मिलकर भी कहाँ मिल पाते हैं
बस शिकायतों में यूँ ही
रह जाया करते हैं रिते
जब थामा था हाथ
तब क्या पता था
इतनी बेरहम होगी जिंदगी
मिलने की तो दूर की बात
समय गुफ्तगू तक का ना होगा
कोशिश में हूँ
चलाऊँ कुछ ऐसा चक्कर
दिन बीते जुल्फों तले
रात गुजरे तेरी खुमारी में
तेरे प्यार का जश्न
ये बेचारा दिल भी मनाए
कैसे चैन आए
तू ना होकर भी होती है
मैं होकर भी नहीं
मिलकर भी कहाँ मिल पाते हैं
बस शिकायतों में यूँ ही
रह जाया करते हैं रिते
जब थामा था हाथ
तब क्या पता था
इतनी बेरहम होगी जिंदगी
मिलने की तो दूर की बात
समय गुफ्तगू तक का ना होगा
कोशिश में हूँ
चलाऊँ कुछ ऐसा चक्कर
दिन बीते जुल्फों तले
रात गुजरे तेरी खुमारी में
तेरे प्यार का जश्न
ये बेचारा दिल भी मनाए
Friday, December 16, 2011
कहाँ से लाऊँ वो शब्द?
नहीं जानती है तू
कहाँ तक फैला है तेरा वजूद
फूलों की खुशबूओं
दिल तक छूते हर इक स्पर्श
गोधूली से नहाती साँझ
चौके से उठती भीनी सी लहर
धुँध में डूबी सुबह
मस्ज़िद की पहली अज़ान
मंदिरों की संध्या आरती
पहाड़ी नद के नाद
चीड़ के जंगल में झाँकती किरण
बूँदों में भीगे इंद्रधनुष
बच्चों की किलकारी
प्रकृति की हर चित्रकारी
पंछियों के कोरस
'यह कायनात है"
इस अहसास तक में
और, मेरे 'होने" के वजूद में
बस है तू ही तू
मैं बताना चाहता हूँ हर बार
पर क्या करूँ
कमबख्त शब्द ही नहीं मिल पाते
कहाँ तक फैला है तेरा वजूद
फूलों की खुशबूओं
दिल तक छूते हर इक स्पर्श
गोधूली से नहाती साँझ
चौके से उठती भीनी सी लहर
धुँध में डूबी सुबह
मस्ज़िद की पहली अज़ान
मंदिरों की संध्या आरती
पहाड़ी नद के नाद
चीड़ के जंगल में झाँकती किरण
बूँदों में भीगे इंद्रधनुष
बच्चों की किलकारी
प्रकृति की हर चित्रकारी
पंछियों के कोरस
'यह कायनात है"
इस अहसास तक में
और, मेरे 'होने" के वजूद में
बस है तू ही तू
मैं बताना चाहता हूँ हर बार
पर क्या करूँ
कमबख्त शब्द ही नहीं मिल पाते
Thursday, December 15, 2011
ये साथ एक बार और!
सोचता हूँ कुछ देर सुस्ता लूँ
झील किनारे बैठ कर कहीं
पी लूँ थोड़ा सा मौन
खुद के अंदर उतरूँ
जहाँ बरसों पहले
जाया करता था कभी
हर चीज को फिर
सलीके से सजाऊँ
आईने को साफ कर
वही 'पुराने" कपड़े पहन
नजर भर खुद को भी देखूँ
समय के साथ उग आई
सलवटों पर गौर करूँ
तुझे भी साथ खिंच
वही सब गुनगुनाऊँ
जो बाहर के शोर में
दब गया है शायद
यूँ ही आईने में
फ्रेम कर तस्वीर अपनी
फिर, हम निकल पड़े
नए सफर पर
शोर से दूर, उस ओर
जहाँ बस बातें हो
मेरी-तुम्हारी
आँखें बंद कर हम कहें
ऐ-जिंदगी, ये साथ
एक बार और, एक बार और
झील किनारे बैठ कर कहीं
पी लूँ थोड़ा सा मौन
खुद के अंदर उतरूँ
जहाँ बरसों पहले
जाया करता था कभी
हर चीज को फिर
सलीके से सजाऊँ
आईने को साफ कर
वही 'पुराने" कपड़े पहन
नजर भर खुद को भी देखूँ
समय के साथ उग आई
सलवटों पर गौर करूँ
तुझे भी साथ खिंच
वही सब गुनगुनाऊँ
जो बाहर के शोर में
दब गया है शायद
यूँ ही आईने में
फ्रेम कर तस्वीर अपनी
फिर, हम निकल पड़े
नए सफर पर
शोर से दूर, उस ओर
जहाँ बस बातें हो
मेरी-तुम्हारी
आँखें बंद कर हम कहें
ऐ-जिंदगी, ये साथ
एक बार और, एक बार और
Subscribe to:
Posts (Atom)





