Friday, August 12, 2011

खोज...




उफ् यह तूने क्या किया
खालीपन खुद का
चुपचाप भर लिया
मेरे अंदर से मुझको
ही खाली कर दिया
जब होने लगी आदत
तेरी ओ जालिम
तब बड़ी सफाई से
मुझको अलग कर दिया
अब हाल मेरा ऐसा है
न मैं खुद में हूँ
और अब न तुझमें
मैंने अपने अंदर भी खोजा
वहाँ रूह को छोड़
हर चीज सलीके से मिली



 

राख हुई जिंदगी...



अभी तो सुलगती रहेगी
ये जिंदगी...
खुशफहमी में पहुँचा करीब
तो मिला राख का ढेर
खोजती रहती हैं बेबस निगाहें
कोई तो मिले इसका सौदागर
जानता हूँ मैं-अब नजर नहीं
आएगी कोई भी परछाई
जब तक होती है गर्माहट
खिंची चली आती है तमाम आहट

Thursday, August 11, 2011

तेरी याद!


धुनी रमाए हैं पेड़
पंछी भी कहीं उनमें ही
समा कर दे रहे साथ
मदहोश हवा चाहती
है खुब शोर करना
पर मौन संगीत को तोड़ने की
वह नहीं जुटा पाती हिम्मत
ये इमारत, वाहन
दूर तलक जाता रास्ता
सबके सब हैं खामोश
शायद भीगा हुआ है
इनका भी कोई कोना
खिड़की से जब देखता हूँ
दिलों में उठते हैं कईं बुलबुले
बाहर दूर तलक
बहती नजर आती है 

तेरी याद







 

Sunday, August 7, 2011

सही वक्त...




सही वक्त के इंतजार में
जिंदगी गुजार दी
वो बैठा सोचता रहा
समय उसे छूकर गुजर गया
जब उसने आईना देखा
वक्त के निंशा चेहरे पर नजर आए
गिली पलकों को
छूअन की सिहरन ताजा हो आई


दस्तक...



चुन ली हैं कई दीवारें
फिर दिल के छेद से
झाँकते हैं इस उम्मीद से
कोई आए, वीरानी में दस्तक दे
पर जब कोई देता है आवाज
तो कहते हैं- कोई पागल है
दे दो थोड़ी सी खैरात
कह दो- अब भूल कर भी
न आए इस और

Saturday, August 6, 2011

सही!



कोई सही नहीं होता
एक कम गलत तो
एक होता है थोड़ा ज्यादा
पर जब कोई देता है
'मैं" पर पूरा जोर
तो वह होता है पूरा गलत
फिर भी सही तो
कोई नहीं होता

दर्द




दर्द की दवा ढूँढते
मैं खो बैठा खुद को
न दवा मिली
और न मैं 'मैं" रहा
साथ चलकर कुछ
दिलाते हैं यकिं
मेरे होने  का
जब होने लगता है
खुद पर मुझे ऐतबार
तभी वे दे जाते हैं
दर्द बेहिसाब