चढ़ा लिए हैं
भाँति-भाँति के लेप
फिर उसे ही चेहरा
मान, जी रहा है इंसान
हर थपेड़े से वह खुद को
नहीं, आवरण को बचाता
फिर अपना-पराया भूल
ताउम्र मुखौटे से करता है प्यार
मुझसे किसी ने दोस्ती
की परिभाषा पूछी
मेरी जुबाँ पर
तेरा नाम आया
जब तेरी खूबी पूछी
तो मुफलिसी का
वो वक्त याद आया
फिर तेरे साथ बिताया
हर पल दौड़ा चला आया
'कल" की चिंता में
वह मर गया आज ही
जब भी आता हूँ तेरे पास
कोरा केनवास रहता हूँ
तेरी ऊँगलियों के कूचे
उकेर देते हैं कई सतरंगी सपने
फिर वे ख्वाब मेरे जिस्म में
तेरी खुशबू से बस जाते हैं
और मैं जिंदा तस्वीर बन
महकता रहता हूँ दिन-दिन भर।
अभी बैठी थी सामने
छूते ही हवा बन गई
देख रहा हूँ मैं
थामे अपना दिल
उम्मीद है
घनघोर घटाएँ छाएँगी
प्यासे तन, मन को
तरबतर कर जाएँगी
जो रोपा है बीज
वह अंकुरित कर जाएगी
सूखे पड़ी हैं जो धाराएँ
कलकल की धुन सुनाएँगी
बंजर होती धरती
को फिर हरा कर जाएगी
सूखे पेड़ों पर भी
कोपलें खिल आएँगी
उन पर घोसलें बना
चिड़ियाएँ मस्ती से चहचहाएँगी
और सावनी झूलों में
यौवनाएँ प्रेमगीत गाएँगी
वादा किया है तूने
अमृत बन बरसेगी
इस बार ना करेगी नाउम्मीद
बस बरसेगी, और झूम-झूम बरसेगी
दिल को अलग रख
दिमाग से काम लूँ
ऐसा कई बार सोचा
कुछ पल के लिए
चला भी उसकी मर्जी से
पर अगले ही क्षण
कमबख्त दिमाग भी
सुनने लगता है दिल की