Tuesday, April 12, 2011

दस्तक!

खुशी हर जगह देती है दस्तक
पर आहट की पहचान कहाँ आसान
हर बार होता है इसका भेष नया
और नया होता है इसका अंदाज
मैं बड़ा खुशनसीब हूँ
हर बार-लगातार पहचान लेता हूँ इसे
फिर चाहे यह आए दबे पाँव
या फिर आए अपना रूप बदल
कई बार नजरों से पी लेता हूँ
कई बार छूअन से जी लेता हूँ
एक खुशबू भी है
जो कर देती है सारे दिन का काम
खुली जुल्फों से भी मिलता है
पूर सुकून आराम
अमावस सी खामोशी हो या
पूनम सी बिखरी खिलखिलाहट
लड़ाई के बाद मुँह फुलाई नाराजी हो या
ढेर सारी फिजूल सी चहचहाहट
दिन-दिन भर, टुकड़ों-टुकड़ों में
वह मासूम यूँ ही करती चली जाती है
मुझे खुशियों से तरबतर।


 

Saturday, April 9, 2011

दिल से दिल तक...

यूँ ही चलते हुए
कार में अचानक ही
एक हाथ आता है
ऊँगलियों से लिपट जाता है
फिर बड़े ही हौले से
ध्ामनियों से होता हुआ
दिल पर थाप देता है
बढ़ जाती है दिल की मुश्किल
आपे से बाहर हो जाती है ध्ाड़कनें
फिर बड़े ही हौले से
थाम लेता है हाथ दिल को
दिल तो संभल जाता है
पर बढ़ जाती है हाथ की मुश्किल
वह टटोलने लगता है अपनी नब्ज
नब्ज बता देती है सारा हाल
एक दिल संभालने में
कर चुका है अपना दिल बेहाल
तभी उसे महसूस होती है
अपने दिल पर ऊँगलियों की थाप
जो कभी से सहला रही हैं
दिल की बढ़ी ध्ाड़कनों को
यूँ ही चलते हुए
कार में अचानक ही


 

Tuesday, April 5, 2011

तन्हाई बोली




तन्हाई होती है बड़ी जालिम

जब कभी मौका देखती है
मेरे पास आ पसरती है
खोल लेती है वो किताब
जिसमें दर्ज है दर्द बेहिसाब
फिर हम निकल पड़ते हैं
दर्द के सफर पर
वो मुझे वहाँ ले जाती है
जहाँ कभी बिता था बचपन
नजर आने लगता है
बड़ा सा मकान
आंगन से झाँकता खुला आसमान
भाइयों की मस्ती
पापा की झूठी सख्ती
दादी का दुलार
माँ की प्यार भरी फटकार
बचपन में भीगा ही था कि
खींच लाती है लड़कपन में
जहाँ होती है दोस्तों की टोली
मीठी सी आशिकी अबोली
नई-नई जवानी का खुमार
हर दिन होली-दिवाली सा त्यौहार
अभी रंंगा ही था मस्तियों के रंग में
तभी फेंक दिया जीवन की जंग में
बड़ी सख्त दिल हो तन्हाई बोली
क्यूँ हर बार की जाए यादों की जुगाली
छोड़ मुझे और जुट जा आज में
लेकिन ये मत भूल कल फिर आऊँगी
फिर तुझे 'आज" के लिए सताऊँगी
बचपन, लड़कपन, जवानी और
'आज" की कहानी फिर दोहराऊँगी।





 

गुम है चाँद!

गहरी स्याह रात
तन्हा-तन्हा सा आकाश
गुम है कहीं चाँद
अंदर स्याह विरानी
तन्हा-तन्हा सा दिल
गुम है कहीं चाँद
थमी हुई है पुरवाई
पेड़ों को भी है खबर
गुम है कहीं चाँद
थमी सी है जिंदगी
साँसों को भी है खबर
गुम है कहीं चाँद
दरिया भी खोज रहा अक्स
चोटियों को भी है तलाश
गुम है कहीं चाँद
नजरों को भी है खोज
रूह को भी यही तलाश
गुम है कहीं चाँद







 

Wednesday, March 30, 2011

चाहत...

हर रोज जाया हो रहा हूँ मैं
नकली नहीं खालिस सफलता चाहता हूँ मैं
अपने 'होने" को सार्थक करना चाहता हूँ मैं
मकसद से भटक गया हूँ मैं
अपनी नजरों में चढ़ना चाहता हूँ मैं
सबको अपना बनाना चाहता हूँ मैं
भीड़ में भी तन्हा रहना चाहता हूँ मैं
अपनी ही आग में भस्म होना चाहता हूँ मैं
कई बार जीत में भी हार पाता हूँ मैं
रोज जीये जा रहा हूँ मर-मर कर
अब जुनून में जीना चाहता हूँ मैं
घूम रहे हैं कई व्याकुल
उनके लिए कुछ करना चाहता हूँ मैं
खुद में ही और गहरे
और गहरे उतर जाना चाहता हूँ मैं
प्रेम में तरबतर होकर भी
सूखा रहना चाहता हूँ मैं
भूल गया हूँ अपना बचपन
एक बार बच्चा बनाना चाहता हूँ मैं
कहीं बिछड़ गए हैं दोस्त सारे
एक-एक को ढूँढना चाहता हूँ मैं
वजूद के भ्रम में भी देखा जी कर
अब इसे तोड़ना चाहता हूँ मैं
रोज टटोलता हूँ धड़कनों को
मौत को भी छूकर देखना चाहता हूँ मैं






 

Monday, March 28, 2011

मेरे दिल की आवाज हो तुम!

तुम बताओ मैं कैसी हूँ
कई बार पूछती है वो
हर बार बताना चाहता हूँ
तुम एक दिलकश अहसास हो
बारिश की पहली बूँदों में
मिट्टी की नशीली खुशबू हो
रेगिस्तान की आग में
ठंडे पानी का सोता हो
दुनियावी चिंताओं के बीच में
मासूम बच्चे सी किलकारी हो
अमावस की अंध्ोरी रात में
पूनम सी शीतल चाँदनी हो
पथरीली-कंटीली राह में
घास की नर्म पगडंडी हो
झूठों की इस दुनिया में
एक नासमझ सच्चाई हो
भीषण सूखे के लंबे दौर में
पानी से भरी भटकी बदली हो
जिंदगी के दुखों में
खुशियों का इंद्रध्ानुष हो
तमाम चुनौतियों के बीच में
चट्टान का सीना चिर निकली कोपल हो
समुद्र की अथाह गहराई में
सीप से निकला मोती हो
थके मन-मस्तिष्क में
बहती मध्ाुर स्वर लहरी हो
भूखे भेड़ियों के जंगल में
प्यारी सी हिरणी हो
खून जमा देने वाली ठंड में
गुनगुनी अंगीठी हो
अब क्या-क्या बताऊँ तुम्हे
तुम फूलों की खुशबू हो
सुबह की पहली रश्मि हो
तेज उफनता झरना हो
मस्त पवन का झोंका हो
बया का प्यारा घोंसला हो
चूड़ियों की खनक हो
पायल की छम-छम हो
तुम अपना सा स्पर्श हो
अब तुम्हे मैं क्या कहूँ
तुम तो मेरे ही दिल की आवाज हो
तुम वो सारे अहसास हो
जो मै पल-पल जीता हूँ















 

Saturday, March 19, 2011

सहूलियत

कितनी आसानी से कह गई
अब नहीं थामा जाता हाथ
तेज झटका लगा, पूछा-क्यों?
वह निराश थी या फिर गंभीर
पता नहीं, पर वह कुछ बोली जरूर
मैं बड़बड़ाया- तुम डरो नहीं
यूँ बीच भँवर छोड़ना आसान नहीं
पर इस बार वह दृढ़ नजर आई
बोली- मैं तुम्हारी तरह साहसी नहीं
अब साथ मेरे बस की बात नहीं
मैं उसके शुष्क चेहरे को देख समझ गया
मेरी कीमत की एवज में उसने डर को चुना
या फिर इसी में 'सहूलियत" नजर आई
तभी तो जिंदगी का फैसला यूँ कर गई